{"_id":"5e1765f48ebc3e87a4140237","slug":"six-district-players-will-play-in-state-level-volleyball-championship-sultanpur-news-lko5021962188","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट लेवल वालीबॉल चैंपियनशिप में खेलेंगी जिले की छह खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट लेवल वालीबॉल चैंपियनशिप में खेलेंगी जिले की छह खिलाड़ी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मैनपुरी जनपद में 11 से 15 जनवरी तक होने वाली बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जिले की छह खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। इन सभी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के बाद अयोध्या की मंडलीय टीम में हुआ है। बालिका वर्ग की मंडलीय टीम में खिलाड़ियों के चयन पर स्टेडियम में खिलाड़ियों ने खुशी जताई है।
उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश वालीबॉल संघ के तत्वावधान में मैनपुरी जनपद में 11 से 15 जनवरी के बीच जूनियर राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। अयोध्या की मंडलीय टीम के लिए आयोजित हुए ट्रायल में जिले की वालीबॉल खिलाड़ी अर्चना, आस्था, श्रद्धा, शिवानी कौशल, अंशिका सिंह व पल्लवी यादव का चयन हुआ है।
जिला वालीबॉल संघ के सचिव वेदप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि मैनपुरी में होने वाली जूनियर बालिका स्टेट लेवल वालीबॉल चैंपियनशिप में ये सभी खिलाड़ी अयोध्या की मंडलीय टीम की ओर से प्रतिभाग करेंगी। मंडलीय टीम में इन खिलाड़ियों का चयन होने पर जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्या, वालीबॉल संघ के अध्यक्ष चंद्रभद्र सिंह सोनू, उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, कोषाध्यक्ष मुनेंद्र मिश्र, रामेंद्र सिंह राणा, प्रशिक्षक पूजा सिंह व पंकज दुबे ने खुशी जताई है।