फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sitakund Dham lit up with 2100 lamps

Sultanpur News: 2100 दीपों से जगमगा उठा सीताकुंड धाम

Thu, 23 Jan 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 23 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sitakund Dham lit up with 2100 lamps
सीताकुंड को दीपो से सजाया गया
सुल्तानपुर। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर बुधवार देरशाम सीताकुंड धाम पर 2100 दीपक जलाए गए। साथ ही आदि गंगा गोमती की आरती भी की गई। श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के जयकारों से पूरा सीताकुंड धाम गूंज उठा।
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह के संयोजन में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर दीपोत्सव मनाया गया। सीताकुंड धाम को आकर्षक रंगोली से सजाया गया। इसकी सजावट में महिला, पुरुष व बच्चों ने उपस्थिति दर्ज कराई। शाम के छह बजते ही एक साथ 2100 दीपक के जलने से सीताकुंड धाम परिसर जगमग हो गया। आदि गंगा गोमती की आरती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. रमाशंकर मिश्र व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के महासचिव सरदार सुदीप सिंह ने बड़े दीपक से आरती उतारी। आरती में मौजूद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. पवनेश मिश्र, आलोक आर्या, डॉ. सुधाकर सिंह, गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन सिंह, महिला मंडल अध्यक्ष शालिनी कसौधन, दिनेशानंद महाराज, शहर विधायक विनोद सिंह की पत्नी आशा सिंह, डॉ. आशीष द्विवेदी, डॉ. विनय मिश्र, राकेश सिंह, राजेश पाठक, विकास शर्मा, आलोक तिवारी, कुलदीप, सलिल धुरिया, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

भंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
विंदेश्वरीगंज (सुल्तानपुर)। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के शांति नगर कस्बे में बुधवार को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में स्थानीय लोगों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ जयकारे लगाते हुए प्रसाद ग्रहण किया। पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरण किया गया।

इस मौके पर विशाल शुक्ल, जितेंद्र सिंह, पप्पू तिवारी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, भारत पाठक, प्रिंस सिंह, सर्वेश सिंह, पृथ्वीराज सिंह, सत्येंद्र कुमार मिश्र भंडारे की व्यवस्था में लगे रहे। आयोजक विपिन सिंह ने सभी का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed