{"_id":"6955720a3d08b41770083600","slug":"sir-form-6-is-being-filled-to-make-voters-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-147257-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर: मतदाता बनाने के लिए भराए जा रहें फाॅर्म छह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर: मतदाता बनाने के लिए भराए जा रहें फाॅर्म छह
Thu, 01 Jan 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
कुड़वार के लोदीपुर में फार्म छह भरते बीएलओ व अन्य। संवाद
सुल्तानपुर। विधानसभा की मतदाता सूची से गायब स्थानांतरित, अनुपस्थित, मृतकों के सत्यापन व प्रपत्र भराने का कार्य बंद होने के बाद नये मतदाता बनाने का काम शुरू हो गया है। जनवरी 2026 में 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवक-युवतियों व वंचितों को बीएलओ की ओर से फाॅर्म छह दिए जा रहे हैं। साथ ही वोटर सर्विस पोर्टल पर ऑनलाइन फाॅर्म भरने की जानकारी दी जा रही है।
नई विधानसभा मतदाता सूची बनाने के लिए 1991 के बूथों पर तैनात बीएलओ को निर्वाचन विभाग की ओर से फाॅर्म छह उपलब्ध करा दिए गए हैं। बीएलओ को अपने बूथों पर वंचित लोगों व युवक-युवतियों का फाॅर्म भराने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के निर्देश पर बूथों पर पहुंचकर बीएलओ की ओर से फाॅर्म भराए जा रहे हैं। बुधवार को पीपीकमैचा के सोनारा, कोइरीपुर व कई बूथों पर फाॅर्म छह भराए गए। कुड़वार, बहुबरा, धरावां, बांसी समेत अन्य ग्राम पंचायतों के बूथों पर युवक-युवतियों को नया मतदाता बनाने के लिए फाॅर्म छह भराया गया। वहीं, रजिस्ट़्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में अनंतिम सूची की मैपिंग का काम चल रहा है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि अनंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। अभी नये मतदाता बनाने के लिए बीएलओ को फाॅर्म छह भराने के निर्देश दिए गए हैं। फाॅर्म भराने के साथ बीएलओ तुरंत उसका सत्यापन कर सकते हैं।