{"_id":"6aaeda03d7b88614e104f926","slug":"sir-complained-six-times-yet-no-action-was-taken-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-165338-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: साहब.. छह बार की शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: साहब.. छह बार की शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन
कादीपुर के तहसील दिवस में प्रार्थनात्र देने के लिए कतार में खड़े पीड़ित। स्रोत-सूचना विभाग
कादीपुर। ब्लॉक सभागार में शनिवार को चल रहे संपूर्ण समाधान की सुनवाई के बीच जिलाधिकारी के पास पहुंचे कूम्ही डडिया निवासी अशोक सिंह ने प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि मेरे खाते की जमीन पर विपक्षी ने घर बना लिया है। छह बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।
डीएम ने एसडीएम को प्रकरण को सुलझाने का निर्देश दिया। डीएम इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में चल रही सुनवाई में 240 प्रार्थनापत्र पहुंचे। जमीन संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की टीम भेजी गई। जिसमें 10 मामलों काे डीएम ने निस्तारित कराया। उन्होंने 230 प्रकरणों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए हैं। इस दौरान एसडीएम विनीत कुमार, सीओ विनय गौतम, तहसीलदार उमेशचंद्र यादव सहित विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, जयसिंहपुर, लंभुआ, सदर व बल्दीराय के तहसील दिवस में उपजिलाधिकारियों व नामित अधिकारियों ने शिकायतों की सुनवाई की।
..
केस-1
20 बार दिया प्रार्थनापत्र, नहीं खाली हुआ चकमार्ग
मालापुर जगदीशपुर निवासी विद्यावती ने बताया कि उनके गांव के चक मार्ग को अवैध रूप से विपक्षियों ने कब्जा करके बाधित कर दिया है। इससे आवागमन में दिक्कतें हो रही है। 20 बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
....
केस-2
पट्टे की जमीन पर विपक्षी कर रहे कब्जा
सुखऊपुर अशरफाबाद निवासी रामसुख ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उन्हें आवासीय पट्टा आवंटन किया गया था। पट्टे की जमीन पर विपक्षी अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। चार बार प्रार्थना पत्र देने के बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
...
केस-3
कृषि जमीन पर विपक्षी कर रहे कब्जा
पाकरपुर निवासी सूर्य प्रकाश प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी कृषि की जमीन पर विपक्षी अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। चार बार प्रार्थना पत्र देने के बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
इनसेट
फार्मर रजिस्ट्री में कादीपुर तहसील सबसे पीछे
कादीपुर। जिलाधिकारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जिले मे 83 प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री का काम पूरा कर लिया गया है। इसमें सबसे कम 76 प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री का काम कादीपुर तहसील में हुआ है। इस पर फोकस किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी का मामला शासन के संज्ञान में लाया गया है। उन्होंने आगामी दुर्गापूजा त्योहार, खराब हुई सड़कें व कस्बे में जाम की समस्या, बस स्टेशन के बारे में भी निस्तारण के लिए उठाए गए कदम की जानकारी दी। संवाद