{"_id":"6ac53ee48eea384f1e0bf13c","slug":"silt-cleaning-will-be-carried-out-for-eight-distributaries-and-184-minors-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-166636-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आठ रजबाहों व 184 अल्पिकाओं की होगी सिल्ट सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आठ रजबाहों व 184 अल्पिकाओं की होगी सिल्ट सफाई
Wed, 07 Oct 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने जिला स्तरीय सिल्ट सफाई समिति, सिंचाई बंधु व सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग से संचालित कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने अधिशासी अभियंता से सिल्ट सफाई व जल संसाधन से परियोजनाओं का विवरण मांगा।
शारदा सहायक खंड-16 के इस साल 837.852 किलोमीटर नहरों की सिल्ट सफाई का लक्ष्य निर्धारित है। इसके तहत आठ रजबाहों व 184 अल्पिकाओं की सिल्ट सफाई कराई जाएगी। अधिशासी अभियंता नलकूप विभाग ने बताया कि राजकीय नलकूपों की वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण व फेल राजकीय नलकूपों के रिबोर का काम 512.53 लाख रुपये से चल रहा है। 31 मार्च 2028 तक पूर्ण किया जाना है। इसके पहले डीएम व सीडीओ ने समाज कल्याण, दिव्यांग कल्याण, महिला कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण व पिछड़ा वर्ग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
सभी विभागों से सफलता की कहानी दर्शाने वाली योजनाओं का विवरण मांगा। उन्होंने विद्यालय स्तर पर छात्रवृत्ति से संबंधित डेटा लंबित होने पर आठ अक्तूबर को सीडीओ की उपस्थिति में ऑनलाइन बीसी कराने के निर्देश दिए। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय हसनपुर एवं मलिकपुर बखरा के विद्यालयों तथा छात्रावासों की नियमित देखरेख के निर्देश दिए।