फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Silence on the roads on the ninth day of lockdown

लॉकडाउन के नौवें दिन भी सडक़ों पर पसरा रहा सन्नाटा

Thu, 02 Apr 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Silence on the roads on the ninth day of lockdown
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस को लेकर चल रहे लॉकडाउन के नौवें दिन भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और दुकानें बंद रहीं। डीएम ने बृहस्पतिवार को विभिन्न जगहों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने रैन बसेरा में क्वारंटीन किए गए परदेसियों के खान-पान व स्थिति की जानकारी ली। डीएम ने लोगों को अनुपालन का निर्देश दिया है। कहा कि, लॉकडाउन के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के नौवें दिन ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानें बंद रहीं। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर समेत अन्य चिह्नित दुकानें ही खुली रहीं। जिलाधिकारी सी इंदुमती ने बृहस्पतिवार सुबह शहर क्षेत्र समेत पयागीपुर, दरियापुर, चौक, गभडिय़ा ओवर ब्रिज व मंडी समेत अन्य जगहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के डीएम ने छुट्टा गोवंश को केला खिलाया।
विज्ञापन

शहर में साफ-सफाई व सैनिटाइजर की स्थिति का भी जायजा लिया। इस दौरान बाइक से फर्राटा भर रहे एक युवक से डीएम ने पूछताछ की। सही जानकारी नहीं मिलने पर डीएम ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। कहा कि इधर-उधर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉक डाउन के दौरान बड़ी संख्या में परदेसियों व विदेशियों के पहुंचने के बाद भी जिला अभी तक सुरक्षित बना है। हालांकि बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन लगातार उन पर नजर रख रहा है। डीएम सी. इंदुमती ने बताया कि फिलहाल अभी तक जिला सुरक्षित बना है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed