फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Silence from city to village even on the 11th day of lockdown

लॉकडाउन के 11वें दिन भी शहर से लेकर गांव तक सन्नाटा

Sat, 04 Apr 2020 08:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Silence from city to village even on the 11th day of lockdown
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन के 11वें दिन भी गांव से लेकर शहर का सन्नाटा पसरा रहा और दुकानें बंद रहीं। शनिवार को डीएम व एसपी ने फरीदीपुर व कुड़वार में बनाए गए शेल्टर होम समेत अन्य जगहों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शेल्टर होम की व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के 11वें दिन भी ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानें बंद रहीं। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर समेत अन्य चिह्नित दुकानें ही खुलीं। शनिवार को डीएम सी. इंदुमती व एसपी शिवहरी मीणा ने फरीदीपुर के केएनआईएमटी में क्वारंटीन किए गए लोगों के रहन-सहन के व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद कुड़वार में बनाए गए शेल्टर होम का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि शेल्टर होम में व्यवस्था और दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। लॉकडाउन के निरीक्षण के दौरान सड़कों पर बिना वजह फर्राटा भर रहे लोगों को अधिकारियों ने चेताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकलें। जरूरी सामान घरों पर पहुंचाए जा रहे हैं। दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान लोगों से घरों में रहने की अपील की है। कहा कि इधर-उधर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विभिन्न आवश्यक सेवाओं में मालवाहक वाहनों की सेवा के लिए अब ई-पास जारी होंगे। मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन ने बताया कि शासन के निर्देश पर व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

आवेदकों को अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन का परीक्षण कराने के बाद पास का मैसेज मोबाइल नंबर जाएगा। सेवा ऑनलाइन होने से अब आवेदकों को कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed