{"_id":"5d24d1ec8ebc3e6c9a25c0a8","slug":"signal-system-failed-railway-sultanpur-news-lko469794254","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक फेल हुआ रेलवे का सिग्नल सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक फेल हुआ रेलवे का सिग्नल सिस्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर चल रहे रेल विकास निगम की ओर से कराए जा रहे कार्य के बीच मंगलवार की सुबह अचानक केबल कट जाने से स्थानीय रेलवे स्टेशन का सिग्नल सिस्टम फेल हो गया।
इसके चलते ट्रेनों को मैनुअल सिस्टम से संचालित किया गया। इस दौरान चार एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ कई माल गाड़ियों का संचालन प्रभावित हुआ। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
ट्रैक दोहरीकरण व विद्युतीकरण कार्य को समय से पूरा कराने के लिए रेल विकास निगम की ओर से कराए जा रहे कार्य के बीच मंगलवार सुबह अचानक नेटवर्क केबल कट जाने से स्थानीय रेलवे स्टेशन का सिग्नल सिस्टम फेल हो गया।
विज्ञापन
सिग्नल सिस्टम फेल होने की जानकारी मिलते ही सिग्नल विभाग के कर्मियों ने उसे सही करने की कोशिश शुरू की। सफलता नहीं मिलने पर इसकी जानकारी उच्चाधिकारयों को देते हुए वाराणसी-लखनऊ अप इंटरसिटी, लखनऊ-वाराणसी डाउन इंटरसिटी के साथ ही पंजाब मेल का संचालन मैनुअल किया गया।
इस दौरान ट्रेन पर सवार यात्रियों के साथ स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने सिग्नल सिस्टम फेल होने की पुष्टि करते हुए बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ट्रेनों का संचालन मैनुअल तरीके से किया जा रहा है।