फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Shutdown taken for two hours, kept idle for three hours

Sultanpur News: दो घंटे का लिया शटडाउन, तीन घंटे गुल रखी

Mon, 22 Sep 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 22 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Shutdown taken for two hours, kept idle for three hours
नरायनपुर में डाल की छंटाई करते बिजलीकर्मी।
सुल्तानपुर। दुर्गापूजा महोत्सव की तैयारियों के नाम पर हो रही बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं को परेशान करके रख दिया है। रविवार को मरम्मत व पेड़ की डालों की छंटाई के नाम पर दो घंटे कटौती की घोषणा करके तीन घंटे आपूर्ति नहीं की गई। सुबह से दोपहर तक शहरी क्षेत्र में कटौती से करीब 30 हजार उपभोक्ता उमस में परेशान हो गए। दुकानदारों का व्यवसाय भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन


दरियापुर उपकेंद्र से निकली हाईटेंशन लाइनों की मरम्मत, पेड़ों की टहनियों की छंटाई, जर्जर तारों को बदलने के लिए शनिवार को विद्युत वितरण निगम की ओर से सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन लेने की घोषणा की गई थी। कार्यों के लिए रविवार सुबह 10 बजे दरियापुर उपकेंद्र की आपूर्ति ठप कर दी गई।
विज्ञापन

इस बीच शास्त्रीनगर, विवेकानंद नगर व अन्य जगहों पर टहनियों की छंटाई व मरम्मत कार्य कराया गया। घोषित समय में निगम मरम्मत कार्य पूरा नहीं कर सका। एक घंटे बाद करीब एक बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। दोपहर में जारी कटौती से शहरवासी गर्मी से परेशान रहे। दरियापुर, खैराबाद, राईननगर, पंचरास्ता, शास्त्रीनगर, विवेकानंद नगर, पंजाबी काॅलोनी, बाधमंडी, राहुल चौराहा, आवास-विकास काॅलोनी, ओमनगर, बघराजपुर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र लोहरामऊ, महानपुर, हनुमानगंज आदि क्षेत्रों में तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शहरवासियों को पेयजल की समस्या झेलनी पड़ी। त्योहार के नाम पर बीते 15 दिनों से शहर का यही हाल है। महोत्सव के नाम पर बिजली कटौती कर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इससे व्यापारियों के अलावा कारखाना संचालकों को जनरेटर चलाना पड़ रहा है।
दुर्गापूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गईं, लेकिन मरम्मत के नाम पर कटौती अभी कटौती जा रही है। अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार वर्मा ने बताया कि मरम्मत के लिए बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। कार्य पूरा होने पर आपूर्ति बहाल कर दी गई।


डाकखाना उपकेंद्र पर होती रही ट्रिपिंग
शहर के डाकखाना उपकेंद्र के फीडरों पर भी बिजली की ट्रिपिंग दिन भर जारी रही। लोड बढ़ते ही पुलिस लाइन, बढ़ैयावीर व कई जगहों पर फॉल्ट आ गया। इसकी वजह से लोगों को दोपहर में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम को राजकीय फीडर पर पांच-पांच मिनट में कटौती होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed