{"_id":"68657f73d9d73b9fa408efb9","slug":"shots-run-in-money-transactions-dabocha-to-a-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-136253-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पैसे के लेन-देन में चलाई गोली, एक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पैसे के लेन-देन में चलाई गोली, एक को दबोचा
Thu, 03 Jul 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
शिवगढ़ (सुल्तानपुर)। नरायनपुर गांव में बुधवार सुबह पैसे के लेनदेन में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर असलहे से गोली चला दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने फायरिंग करने में शामिल एक आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से एक असलहा व दो बाइकें मिली हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
नरायनपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद (30) के मुताबिक, उनका शिवलाल यादव निवासी रायचंद्रपुर कोतवाली देहात से पैसे के लेन-देन का विवाद चल रहा है। बताया कि दोनों के बीच मारपीट भी हो चुकी है। दोनों के खिलाफ कोतवाली देहात थाने में केस भी दर्ज है।
आरोप है कि उसी विवाद में बुधवार सुबह शिवलाल अपने साथी जलालुद्दीन निवासी वीरापुर, कुलदीप यादव निवासी गोपईपुर व चंद्रशेखर यादव निवासी रायचंद्रपुर कोतवाली देहात उनके घर पहुंचे। विपक्षी राजेंद्र को जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध किया तो जलालुद्दीन के कहने पर कुलदीप यादव ने असलहा निकालकर गोली चला दी। फायर होते ही राजेंद्र लेट गए, जिससे वह बच गए। शोर सुनकर जब गांव के लोग पहुंचे, तो कुलदीप व उसके अन्य साथी भाग निकले। ग्रामीणों ने मौके से जलालुद्दीन को पकड़ लिया। उसके पास से एक असलहा व दो बाइक मिली हैं।
विज्ञापन
शिवगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक पंडित त्रिपाठी ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। फरार लोगों की तलाश की जा रही है।