{"_id":"67c203bace6c62303000c8b4","slug":"shortage-of-spare-parts-buses-are-not-being-repaired-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-127990-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कल-पुर्जे की कमी, बसों की नहीं हो पा रही मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कल-पुर्जे की कमी, बसों की नहीं हो पा रही मरम्मत
Sat, 01 Mar 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज के अमहट स्थित वर्कशॉप में खड़ी बस।
अमहट (सुल्तानपुर)। क्षेत्र में स्थित रोडवेज वर्कशॉप में बसों की मरम्मत के लिए जरूरी कल-पुर्जों का टोटा है। इससे बसों की उपयुक्त मरम्मत नहीं हो पा रही है। रोजाना करीब आठ से 10 बसों की काम चलाऊ मरम्मत कर इन्हें रूट पर भेजा जा रहा है।
अमहट स्थित रोडवेज वर्कशॉप में बसों की मरम्मत का कार्य निजी फर्म को दिया गया है। यह फर्म एक जनवरी से वर्कशॉप की देखरेख कर रही है, लेकिन बसों की मरम्मत के कार्य में तेजी नहीं आई है। कुछ बसों के इंजन में कमी है, तो कुछ बसें लोड नहीं ले रही हैं। किसी का रेेडिएटर लीक हो रहा है, तो किसी की बॉडी का कार्य नहीं हुआ है। कुछ बसों में क्लच व कुछ में रिंग का कार्य होना है। 24 फरवरी को नौ बसों को मरम्मत के लिए वर्कशॉप लाया गया था। इसी तरह 25 फरवरी को नौ और 26 फरवरी को आठ बसों में खामी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। 27 फरवरी को भी नौ बसों में खराबी की शिकायत हुई थी।
चालकों ने बताया कि शिकायत करने के बाद एक-दो बसों को छोड़कर अन्य को मामूली सर्विस कर चालू कर दिया गया। अपेक्षित मरम्मत नहीं होने से बसें रास्ते में कहीं भी खड़ी हो सकती हैं। इस संबंध में एआरएम विनोद शुक्ल ने बताया कि फर्म के पास जरूरी पार्ट्स नहीं हैं। इसकी वजह से बसों की खामियां दूर नहीं हो पा रही हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। (संवाद)