{"_id":"578faf4a4f1c1bd722c4b42b","slug":"shiv-parvati-shobhayatra-attracted-many","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव-पार्वती की शोभायात्रा में लगे बम-बोल के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव-पार्वती की शोभायात्रा में लगे बम-बोल के जयकारे
Amarujala Bureau
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
सावन माह की शुरुआत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूरेभार कस्बे से बुधवार को 200 कांवरियों का जत्था निकला। कांवरियों ने क्षेत्र भ्रमण कर गाजे-बाजे के साथ शिव-पार्वती की झांकी भी निकाली। कूरेभार कस्बे मे चार प्रमुख मार्ग पर निकाली गई शोभायात्रा में कांवरियों ने बोल-बम बम भोले के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
शिव बाबा के जयकारे से पूरा कस्बा व क्षेत्र गूंज उठा। कांवरियों का जत्था क्षेत्रीय भ्रमण के बाद बाबा धाम के लिए रवाना हो गया। इस जत्थे में क्षेत्र के कौडियांवा, गुप्तारगंज, भरथीपुर, कूरेभार, जमोलि के साथ ही फ़ैजाबाद जिले के चौरे बाजार कस्बे के श्रद्घालुओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर दीपक कसौधन, लक्की मोदनवाल, पप्पू अग्रहरि, विकास, जनार्दन, सत्ते सोनी, गौरी शंकर, दिलीप, जमुना प्रसाद, मुकेश सुदर्शन, मोहनलाल शामिल रहे।
विज्ञापन
सेमरी बाजार क्षेत्र के बोलबम कांवरिया ग्रुप महमूदपुर सलाहपुर से कांवरिया ग्रुप के अध्यक्ष पंडित सूर्यलाल पांडेय के अगुवाई में 51 कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। बाबा धाम जाने से पूर्व कांवरियों ने गाजे-बाजे के साथ सेमरी बाजार में भ्रमण किया।
विज्ञापन
सेमरी शिव मंदिर पर मत्था टेकने के बाद सारे लोग बाला जी मंदिर सिसौडा व हनुमानगढ़ी सेमरी में दर्शन पूजन किया। वहां से कांवरियों का जत्था बाबा भोले नाथ के धाम के लिए रवाना हुआ।