फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Shashwat and Aditya Singh excel in UPSC exam

Sultanpur News: यूपीएससी परीक्षा में शाश्वत और आदित्य सिंह ने परचम लहराया

Fri, 06 Mar 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 06 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Shashwat and Aditya Singh excel in UPSC exam
शाश्वत पंडित 
सुल्तानपुर। अखंडनगर के मकरिया ब्राहिमपुर निवासी शाश्वत पंडित ने आईएएस में चयन होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनकी ऑल इंडिया में 481वीं रैंक है। 24 वर्षीय शाश्वत ने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। पहले प्रयास में भी वे इंटरव्यू तक पहुंचे थे, लेकिन अंतिम सूची में उनका चयन नहीं हो सका था। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और निरंतर मेहनत जारी रखी। इनकी प्रारंभिक शिक्षा प्रयागराज के देवप्रयाग विद्यालय से हुई। वर्ष 2016 में उन्होंने हाईस्कूल व 2018 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, नैनी (प्रयागराज) से बीटेक की शिक्षा प्राप्त की। इनके पिता विपिन कोऑपरेटिव बैंक में सहायक पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता एकता राय गृहणी हैं। शाश्वत ने सिविल सेवा की तैयारी प्रयागराज में रहकर शुरू की थी। पिछले वर्ष दिल्ली में रह रही बहन अनुष्का पंडित के साथ रहकर तैयारी करनी शुरू की थी। इनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सुबह से ही शुभचिंतकों व ग्रामीणों ने घर पहुंच कर बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, अखंडनगर क्षेत्र के श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान के पूर्व छात्र आदित्य सिंह ने 508वीं रैंक प्राप्त की है। आदित्य ने वर्ष 2020 में कलान से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। आदित्य का पैतृक घर कलान के बगल ही आजमगढ़ जिले के लारपुर गौहर गांव में है। इनके शिक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आदित्य शुरू से ही मेधावी रहे हैं। स्नातक के बाद उन्होंने प्रयागराज में कोचिंग के जरिये यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी। मेहनत व लगन से पढ़ाई के चलते पहले प्रयास में उन्होंने इंटरव्यू तक का सफर तय किया था। इस बार दूसरे प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल कर ली। इनकी सफलता पर श्री विश्वनाथ शिक्षण समूह के संस्थापक भोलानाथ सिंह,प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह, प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed