{"_id":"69caa31ff813d8bbf9079eb9","slug":"sfi-protests-over-delay-in-scholarship-payments-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-153061-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: छात्रवृत्ति भुगतान में देरी पर एसएफआई का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: छात्रवृत्ति भुगतान में देरी पर एसएफआई का प्रदर्शन
Mon, 30 Mar 2026 09:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 30 Mar 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
17. शहर में प्रदर्शन करते एसएफआई के छात्र। स्रोत-संगठन
सुल्तानपुर। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की जिला कमेटी ने सोमवार को दशमोत्तर छात्रवृत्ति के आवंटन में आ रही समस्याओं को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर मनरेगा अजीत कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए जल्द समाधान की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष पार्थ सारथी द्विवेदी ने कहा कि जिले के अधिकांश पात्र छात्रों को अब तक छात्रवृत्ति नहीं मिली है, जबकि अंतिम तिथि 31 मार्च है। इससे छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है और मानसिक दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार छात्रवृत्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है और पोर्टल पर स्थिति भी अपडेट नहीं हो रही है। जिला सचिव दुर्गेश यादव ने कहा कि सभी पात्र छात्रों को 31 मार्च के कार्यदिवस समाप्त होने से पहले छात्रवृत्ति उनके खातों में भेजी जाए। जिलाध्यक्ष सलिल ने बताया कि समाज कल्याण विभाग ने पांच अप्रैल तक भुगतान का आश्वासन दिया है। तय समय में भुगतान नहीं होने पर संगठन आंदोलन करेगा। इस मौके पर चंद्रिका, काजल, अंकिता वर्मा, आतिफ, राकेश सोनकर, आदित्य सिंह सहित कई विद्यार्थी मौजूद रहे।