फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Seven year record of temperature broken

Sultanpur News: आसमान से बरसी आग, टूटा सात साल का रिकार्ड

Sat, 01 Jun 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 01 Jun 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Seven year record of temperature broken
सुल्तानपुर। मई के महीने में गर्मी ने सात साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। दिन भर आसमान से आग बरसती रही। रात भी बेहद गर्म रही और न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री से अधिक रहा। ऐसे में सुबह नौ बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा और केवल अस्पतालों में ही भीड़ नजर आई।
विज्ञापन


मई के शुरुआती चंद दिनों को छोड़ दें तो पूरे महीने इस बार जबर्दस्त गर्मी पड़ी। शुक्रवार को केएनआई स्थित कृषि विज्ञान केंद्र से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर मौसम विज्ञान विभाग ने जो तापमान जारी किया, उसके अनुसार अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन


उधर, नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री रहा। कृषि विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार ही देखें तो पिछले सात बरसों में मई में ऐसी गर्मी कभी नहीं पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वर्ष 2018 और 2019 में मई में अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा था जबकि न्यूनतम तापमान वर्ष 2018 में 29 डिग्री तक ही पहुंचा था। शुक्रवार को इस रिकार्ड तोड़ गर्मी के कारण घरों और ऑफिसों में कई जगह एसी ट्रिप कर गए और वे काम नहीं कर पाए। नरेंद्र देव कृषि विवि में मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. सीताराम मिश्र कहते हैं कि फिलहाल इस गर्मी और लू से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।





मई में आठ साल का अधिकतम तापमान
दिनांक तापमान
26 मई 2018 - 44.0
10 मई 2019 - 44.0
25 मई 2020 - 43.5
02 मई 2021 - 39.0
17 मई 2022 - 42.0
31 मई 2023 - 41.0
31 मई 2023 - 45.0


मई में आठ साल का न्यूनतम तापमान
दिनांक तापमान
26 मई 2018 - 29.0
24 मई 2019 - 28.5
30 मई 2020 - 27.5
18 मई 2021 - 27.0
18 मई 2022 - 28.0
23 मई 2023 - 27.0
31 मई 2024 - 30.5
(तापमान के आंकड़े डिग्री सेल्सियस में, स्रोत- नरेंद्र देव कृषि विवि, कुमारगंज)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed