Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Seven teachers found absent in Composite School Pakharauli

कंपोजिट स्कूल पखरौली में अनुपस्थित मिले सात शिक्षक

Thu, 04 Mar 2021 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Seven teachers found absent in Composite School Pakharauli
सुल्तानपुर। राज्य परियोजना टीम ने बेसिक शिक्षा विभाग के स्थानीय अधिकारियों को बिना बताए स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में कई खामियां मिलीं। बल्दीराय में एक अध्यापक की नियमित रूप से अनुपस्थिति का मामला सामने आया। वहीं, भदैंया के कंपोजिट विद्यालय पखरौली में सात शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद हुई समीक्षा बैठक में राज्य स्तरीय जांच टीम ने अधिकारियों के पेच कसे।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय के डॉ. राधा कृष्णन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में वरिष्ठ विशेषज्ञ कमलाकर पांडेय व तकनीकी सलाहकार शुभ्रांशु ने सभी बीईओ व जिला समन्वयकों, एसआरजी व एआरपी के साथ तमाम बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में जिन विद्यालयों का निरीक्षण किया गया था, उनकी स्थिति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ विशेषज्ञ कमलाकर पांडेय ने समीक्षा के दौरान बीएसए दीवान सिंह यादव को बताया कि बल्दीराय व भदैंया में विद्यालयों की स्थिति अत्यंत खराब है। ऑपरेशन कायाकल्प व एमडीएम की स्थिति भी ठीक नहीं है। बल्दीराय विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गौहनिया में तैनात शिक्षक संदीप यादव विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान में भी अपेक्षित सहयोग नहीं कर रहे हैं। भदैंया के कंपोजिट विद्यालय पखरौली में सात शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। यहां एक शिक्षक के वेशभूषा पर वरिष्ठ विशेषज्ञ ने आपत्ति जताते हुए फटकार लगाई।
समीक्षा बैठक में वरिष्ठ विशेषज्ञ कमलाकर पांडेय ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में प्रदेश में सर्वाधिक खर्च सुल्तानपुर जनपद के विद्यालयों पर हुआ है। इसके बावजूद यहां के कस्तूरबा विद्यालयों की दशा दयनीय है। विद्यालयों में भौतिक संसाधनों की कमी है। पैसा आवंटन के बाद भी कंप्यूटर की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान के वित्त एवं लेखाधिकारी रामयश यादव व बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक ओपी तिवारी को चेतावनी दी।
परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में जांच टीम को स्कूलों में मिशन प्रेरणा से संबंधित मॉड्यूल व प्रिंट रिच मैटेरियल उपलब्ध मिले। इस दौरान पूछताछ में शिक्षकों ने भी मिशन प्रेरणा के बारे में संतोषजनक उत्तर दिया। वरिष्ठ विशेषज्ञ कमलाकर पांडेय ने जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ. शरद सिंह की सराहना करते हुए मिशन प्रेरणा के कार्यों को और अधिक गति देने की बात कही।
राज्य स्तरीय टीम व एडी बेसिक (अयोध्या) ने बीआरसी, केजीबीवी सहित कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम कमियां पाई गईं। राज्य स्तरीय टीम ने प्राथमिक विद्यालय मझौवा में टॉयलेट व विद्युतीकरण का कार्य खराब मिलने पर नाराजगी जताई। कुड़वार प्रथम विद्यालय में वित्तीय वर्ष 2019-20 की किताबें वितरित न मिलने पर प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई।
एडी बेसिक मनोज गिरि ने बीआरसी पर चल रहे प्रशिक्षण का जायजा लिया। राज्य परियोजना से आए विशेषज्ञ कमलाकर पांडेय ने प्राथमिक विद्यालय मझौवा, कंपोजिट विद्यालय कुड़वार प्रथम, कस्तूरबा विद्यालय कुड़वार का निरीक्षण किया। कंपोजिट विद्यालय में किताबें वितरित न होने व टाइम टेबल सही न मिलने पर नाराजगी जताई।

राज्य परियोजना निदेशालय समग्र शिक्षा के वरिष्ठ विशेषज्ञ कमलाकर पांडेय ने बताया कि राज्य स्तरीय टीम अपनी रिपोर्ट स्कूल शिक्षा के महानिदेशक विजय किरण आनंद को सौंपेगी। टीम ने जिले के कई परिषदीय विद्यालयों, केजीबीवी व बीआरसी का औचक निरीक्षण कर उसकी एक विस्तृत रिपोर्ट बनाई है। कमियों व अच्छाइयों की रिपोर्ट महानिदेशक स्कूल शिक्षा को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed