{"_id":"65e228c864573bf747055114","slug":"seven-injured-in-collision-between-jeep-and-tempo-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-110475-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जीप व टेंपो की भिड़ंत में सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जीप व टेंपो की भिड़ंत में सात घायल
Sat, 02 Mar 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थानेे के लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर अभियाखुर्द गांव के पास शुक्रवार सुबह एक जीप व घरेलू गैस सिलेंडर से भरे टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में जीप सवार दंपती व टेंपो सवार चालक समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल टेंपोे चालक व साइकिल सवार पीआरडी जवान को सीएचसी भदैंया में भर्ती कराया गया। बाकी घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से पति-पत्नी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में हाईवे पर अभियाखुर्द गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे लंभुआ की ओर जा रही जीप की विपरीत दिशा से आ रहे गैस सिलेंडर ढोने वाले टेंपाे से टक्कर हो गई। जीप की टक्कर से टेंपो दूर जा गिसा। उस पर लोड सिलेंडर इधर-उधर बिखर गए।
इसी बीच रास्ते से गुजर रहा साइकिल सवार पीआरडी जवान विजय शंकर (50) भी टेंपो की चपेट में आकर घायल हो गया। वहीं जीप पर सवार लंभुआ कस्बा निवासी राजकुमार जायसवाल (32), उनकी पत्नी रीता जायसवाल (30), पुत्री निधि (14) व पुत्र आयुष (06) समेत एक अन्य बालक घायल हो गया।
विज्ञापन
टेंपो चालक सुरजीत (28) निवासी भदैंया थाना लंभुआ भी घायल हो गया। राजकुमार व उनके परिवार के लोगों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से राजकुमार व उनकी पत्नी रीता को चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
वहीं विजय शंकर व सुरजीत का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवागमन बहाल कराया। बताया जा रहा है कि लंभुआ कस्बा निवासी राजकुमार जायसवाल कैटरिंग का काम करते हैं। वह अपने परिवार के साथ बृहस्पतिवार को अमेठी जिले में स्थित रिश्तेदारी में गए थे। शुक्रवार सुबह वह जीप से घर लौट रहे थे।