{"_id":"64c008ec79dd1954f50d6688","slug":"seven-children-fell-down-due-to-heat-in-many-schools-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-914-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गर्मी से कई विद्यालयों में गश खाकर गिरे सात बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गर्मी से कई विद्यालयों में गश खाकर गिरे सात बच्चे
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गर्मी एवं उमस से परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की स्थिति बदहाल है। गर्मी से बच्चे गश खाकर गिर रहे हैं। मंगलवार को जिले के कई विद्यालयों में गर्मी से अचेत हुए सात छात्र-छात्राओं की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई। प्राथमिक शिक्षक संघ ने गर्मी और उमस को देखते हुए समय परिवर्तन की मांग बीएसए एवं डीएम से की है।
लंभुआ के प्राथमिक विद्यालय लंभुआ में छात्रा शिवांशी यादव गर्मी से गश खाकर गिर गई। प्रधानाध्यापिका लीला यादव ने छात्रा को प्राथमिक उपचार दिलाया। कुड़वार के प्राथमिक विद्यालय उसमानपुर में कक्षा दो का छात्र विशाल गर्मी से अचेत हो गया। शिक्षकों ने छात्र का उपचार कराया। करौंदीकलां के प्राथमिक विद्यालय तानीपुर में प्रार्थना सभा में ही दो छात्र गर्मी से गश खाकर गिर गए। दूबेपुर के प्राथमिक विद्यालय परऊपुर प्रथम में छात्रा आराध्या शर्मा अचेत होकर गिर गई। कादीपुर विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बनकेगांव में छात्रा अंकिता गश्त खाकर गिर गई। शिक्षकों ने प्राथमिक उपचार कराया।
शिक्षक संघों ने की समय परिवर्तन की मांग
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय व जिलामंत्री डॉ. एचबी सिंह ने बीएसए को पत्र भेजकर समय परिवर्तन करने की मांग की है। उधर प्राथमिक शिक्षक संघ के दूसरे धड़े से जिलाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय और जिलामंत्री दिनेश उपाध्याय ने भी समय परिवर्तन की मांग रखी है। सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवनींद्र सिंह ने भी समय परिवर्तन की मांग करते हुए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
बारिश से मिली राहत
मंगलवार दोपहर बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं रही। खेती किसानी के लिए बारिश संजीवनी साबित हुई। आम लोगों ने भी बारिश से राहत की सांस ली।