{"_id":"638b98a2661e492e0d424dc6","slug":"selfie-point-sultanpur-news-lko660145560","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कूड़ा हटाकर तीन स्थानों पर बनाए सेल्फी प्वॉइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कूड़ा हटाकर तीन स्थानों पर बनाए सेल्फी प्वॉइंट
विज्ञापन
नयjनगर मोहल्ले में कचरा साफ कर बनाया गया सेल्फी प्वॉइंट।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। नगर पालिका की ओर से चलाए गए अभियान के तीसरे दिन शनिवार को शहर के चिह्नित 17 जीवीपी (गारबेज वलनरेबल प्वॉइंट) को कचरा मुक्त कर उन्हें साफ-सुथरा किया गया। चिह्नित स्थलों की सफाई कर वहां चूने का छिड़काव कराया गया। तीन स्थलों पर सेल्फी प्वॉइंट बनाए गए। शेष स्थानों पर चूना का छिड़काव करवाकर वहां कचरा दोबारा न फेंकने की होर्डिंग्स व बैनर लगवाए गए।
75 घंटे में 762 निकाय के प्रमुख कचरा डंपिंग स्थलों को स्वच्छ करने का स्वच्छता अभियान बृहस्पतिवार से शुरू किया गया था। तीसरे दिन शनिवार को सभी 17 चिह्नित स्थलों को पूरी तरह से कचरा मुक्त करवा दिया गया। कचरे को डंपिंग ग्राउंड पर पहुंचाया गया। संबंधित स्थलों से कचरा हटाने के बाद वहां चूने का छिड़काव किया गया। चिह्नित किए गए इन सभी स्थानों पर होर्डिंग्स व बैनर लगाकर लोगों से दोबारा कचरा न फेंकने को कहा गया। 17 स्थलों में से नयानगर में एक व घोसियाना वार्ड में दो स्थानों को सेल्फी प्वॉइंट बनाया गया है। घोसियाना निवासी सुनील ने बताया कि कचरा डंपिंग ग्राउंड साफ-सुथरा होने से आसपास का माहौल बदल गया है। लोगों को इस अभियान में सहयोग करने की जरूरत है।
नयानगर निवासी पवन ने बताया कि कचरा डंपिंग ग्राउंड को पार्क की शक्ल दी गई है। अन्य स्थानों पर नगर पालिका की योजना पौधरोपण की है। नगर पालिका के जेई देवी प्रसाद मिश्र ने बताया कि तीन दिनों में चिह्नित सभी 17 डंपिंग स्थलों को कचरा मुक्त करवा दिया गया है।