फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Seal ballots will be opened in front of agents

एजेंटों के सामने खोली जाएंगी सील मतपेटियां

Tue, 27 Apr 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Seal ballots will be opened in front of agents
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की गणना के समय सील मतपेटियों को एजेंटों के सामने खोला जाएगा। मतपेटियों को खाली करने के बाद फिर एजेंटों को दिखाकर उसे हटाया जाएगा। शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में मंगलवार को गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने गणना संबंधी तरीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण में अधिकारियों ने मतपेटिका खोलने, गणना करने व मतपत्र लेखा भरने व रिजल्ट घोषित करने के संबंध में चरणवार जानकारी दी। बताया गया कि गणना का कार्य विकास खंडों में दो मई को सुबह आठ बजे से शुरू होगा। गणना के समय स्ट्रांग रूम से लाई गई खाली मतपेटिका हटाने के बाद छंटाई करते हुए मतपत्रों का पदवार 50-50 की गड्डी बनाई जाएगी। जिस गड्डी में 50 से कम मतपत्र होंगे उस पर मतपत्रों की संख्या लिखकर स्लिप लगाई जाएगी। इसके बाद प्रत्याशीवार मतपत्रों की 50-50 की गड्डी बनाई जाएगी। इसमें भी 50 से कम मतपत्र होने पर उस पर संख्या लिखकर स्लिप लगाई जाएगी। बंडल बनाए जाने के बाद मतपत्र लेखा 43 भरा जाएगा। मतों की गणना के बाद मतपत्र लेखा भाग दो भरा जाएगा। इसके बाद प्रत्याशीवार वैध मतों व संदिग्ध मतों का बंडल गणना पर्ची व मत पत्र लेखा के साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी की मेज पर भेजा जाएगा। इसी गणना पर्ची के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने गणना का कार्य अहम बताया। कहा कि गणना में पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता लाने के लिए गणना कर्मियों को प्रत्येक बिंदु का प्रशिक्षण दिया जाय। डीएम ने बताया कि गणना प्रशिक्षण के संबंध में वीडियो भी तैयार किया गया है। गणना कर्मियों को वीडियो को प्रोजेक्टर के जरिए दिखाकर उन्हें जानकारी दी जाय। मास्टर ट्रेनरों को जिला विकास अधिकारी डॉ. डीआर विश्वकर्मा, जिला प्रशिक्षण अधिकारी संतोष गुप्ता समेत अन्य ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में 20 मास्टर ट्रेनर अनुपस्थित रहे। डीडीओ ने बताया कि अनुपस्थित लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 से होगा गणना कर्मियों का प्रशिक्षण
मतगणना कर्मियों को 28 से 30 अप्रैल तक पयागीपुर के पास स्थित स्टेला मॉरिस कॉन्वेंट विद्यालय में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण के लिए विद्यालय को अधिग्रहीत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed