{"_id":"9417fd935d3974327ffa7942ad1ec612","slug":"scorpio-stuck-in-railway-crossing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉसिंग पर फंसी स्कॉर्पियो, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉसिंग पर फंसी स्कॉर्पियो, हादसा टला
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Tue, 22 Sep 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माना मदनपुर रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार की देर रात एक स्कॉर्पियों फंस गई। इस दौरान श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। ट्रेन को देखकर वाहन पर सवार लोग नीचे उतरकर ट्रेन के सामने शोर मचाते हुए भागने लगे। ट्रेन चालक ने सामने आते लोगों को देख ट्रेन रोक ली। इससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
सोमवार की रात क्षेत्र के सपा नेता वंशराज सिंह जिला पंचायत सदस्य का चुनाव प्रचार कर स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। रास्ते में माना मदनपुर मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर अचानक स्कार्पियो का चक्का फंस गया। वाहन से लोग नीचे उतर कर उसे निकालने का प्रयास कर रहे थे, तभी श्रमजीवी एक्सप्रेस आती दिखी।
विज्ञापन
ट्रेन को देखते ही लोग शोर मचाते हुए रेलवे ट्रेक पर हाथ दिखाते हुए दौड़ने लगे। इस दौरान चालक ने लोगों को देख लिया और ट्रेन को रोक दिया। स्थानीय लोगों की मानें तो शोर शराबे पर कस्थुनी पश्चिम निवासी शिवकुमार पुत्र राम पदारथ मौके पर पहुंचा और ट्रेन को देखते ही बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन