{"_id":"5703ea564f1c1b7632c81134","slug":"scorching-heat-crosses-40-degree-celsius","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचंड गर्मी से पारा 40 पार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचंड गर्मी से पारा 40 पार
Amarujala Bureau
Updated Tue, 05 Apr 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
गर्मी से बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 41.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर के समय हो रही चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन भर लोगों को गर्मी से परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विभाग ने बुधवार को भी तापमान में वृद्घि होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी रहा। सुबह के समय मौसम साफ रहने से धूप निकल आई। दोपहर करीब 11 बजे से ही तेज धूप होने लगी। दोपहर के समय हो रही चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 41.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन