फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Science exhibition organised at Shemford Futuristic School

Sultanpur News: शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Mon, 01 Dec 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 01 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Science exhibition organised at Shemford Futuristic School
मॉडल के विजेता छात्र छात्राएं 
सुल्तानपुर। महुअरिया स्थित शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने विज्ञान, नवाचार व रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय को मिली एक विशेष उपलब्धि के माध्यम से बच्चों को शिक्षा दी जा रही है वर्चुअल रियलिटी क्लासेस का विशेष कौतूहल रहा। विद्यालय आए समस्त अभिभावकों, बच्चों, अतिथियों व जजों ने प्रक्रिया को समझा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डीएस मिश्रा, ओंकार पांडेय, राकेश सिंह पालीवाल, डॉ. निशा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथियों ने सभी मॉडल अवलोकन किया और विद्यार्थियों से उनके प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी ली। प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, जल प्रबंधन, स्मार्ट तकनीक, अंतरिक्ष विज्ञान, स्वास्थ्य विज्ञान व कृषि नवाचार पर आधारित मॉडल विशेष आकर्षण के केंद्र बने। प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार तिवारी व उप प्रधानाचार्या दीक्षा श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी प्रेरणादायक उपस्थिति ने विद्यार्थियों के मनोबल को नई ऊंचाइयां दी हैं।मुख्य जजों में डॉ. संदीप निगम, प्रशांत सिंह, डॉ. प्रीति प्रकाश रहे। कक्षा तीन से पांच सब-जूनियर ग्रुप में कक्षा तीन के डे-नाइट मॉडल को प्रथम, कक्षा पांच के इलेक्ट्रिसिटी जनरेटर रोबोट को द्वितीय व कक्षा चार के हाइड्रोइलेक्ट्रिक सिस्टम को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

कक्षा छह से आठ जूनियर ग्रुप में कक्षा छह के लेजर फेंसिंग सिस्टम को प्रथम, कक्षा सात के वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम को द्वितीय व कक्षा आठ के स्मार्ट सिटी मॉडल को तृतीय स्थान मिला। सीनियर ग्रुप में कक्षा नौ के हाइड्रोइलेक्ट्रिक मॉडल का प्रथम, कक्षा 10 के हाउस सिक्योरिटी सिस्टम को द्वितीय, कक्षा 11 के डबल सर्कुलेशन सिस्टम को तीसरा स्थान मिला। प्रदर्शनी में रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े प्रोजेक्ट आकर्षण का केंद्र रहे। जिसमें एआई वेदर स्टेशन को प्रथम, क्वालिटी पिक एंड प्लेस रोबोट को द्वितीय व ऑटोमेटेड कार सिस्टम को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed