{"_id":"6335e5bb0667a25b7e5a760f","slug":"school-sultanpur-news-lko6507234114","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम पहुंचे स्कूल, बच्चों को पढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम पहुंचे स्कूल, बच्चों को पढ़ाया
विज्ञापन
भदैंया में विद्यालय का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। दूबेपुर क्षेत्र के अहिमाने प्राथमिक विद्यालय का बृहस्पतिवार को निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी रवीश गुप्ता शिक्षक बन गए। उन्होंने छात्रों को अंग्रेजी और विज्ञान विषय पढ़ाया। बच्चों से किताब पढ़वाकर उनके ज्ञान के स्तर को परखा। चार साल के बच्चों से गिनती सुनी। इसके साथ ही ब्लैक बोर्ड पर विद्यार्थियों से गणित का सवाल हल करवाया।
करीब आधे घंटे तक डीएम रवीश गुप्ता विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर छात्रों को पढ़ाया। अच्छे छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कुछ सवालों का जवाब नहीं दे पाने वाले छात्रों को समझाया व आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। अपने बीच डीएम को पाकर बच्चे भी खुश नजर आए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मिड-डे मील भी चखा। छात्रों व अध्यापकों के अनुपस्थित की जानकारी ली। दो शिक्षिकाओं के अनुपस्थित मिलने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया है। रजिस्टर में शिक्षिकाओं को अनुपस्थित नहीं किए जाने पर प्रभारी के प्रति नाराजगी जताई।
इसके पहले भदैंया विकास खंड के सौराई के गोवंश आश्रय स्थल का जायजा लिया। लंपी बीमारी को देखते हुए डीएम ने पशुओं को बचाने के लिए सतर्कता के निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं के खानपान व रहन-सहन की जानकारी लेते हुए साफ-सफाई का निर्देश दिया। इस मौके पर बीडीओ दिव्या सिंह, एडीओ पंचायत सतीश श्रीवास्तव समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।