फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   school

शिक्षण कौशल बढ़ाने के लिए परिषदीय स्कूलों में बनेंगे पुस्तकालय

Mon, 18 Oct 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
school
सुल्तानपुर। छात्र-छात्राओं के शिक्षण कौशल को बढ़ाने के लिए सभी परिषदीय विद्यालयों में एक-एक पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी। पुस्तकालय को एनसीईआरटी, एनबीटी की पुस्तकों तथा विभिन्न शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

विद्यालय स्तर पर रीडिंग कॉर्नर बनाने के लिए स्कूल शिक्षा की महानिदेशक अनामिका सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक विद्यालयों में अध्ययन सामग्री से सुसज्जित एक पुस्तकालय की स्थापना की जानी है और उसे क्रियाशील बनाया जाना है। जिन विद्यालयों में पुस्तकालय के लिए अलग से कक्ष उपलब्ध नहीं है, वहां प्रत्येक कक्षा में रीडिंग कॉर्नर बनाया जाएगा। पुस्तकालय का उपयोग बच्चों की पठन क्षमता के विकास के साथ-साथ शैक्षिक कौशल, स्वतंत्र चिंतन, सामाजिक सांस्कृतिक जानकारी में अभिवृद्धि तथा अन्य विषयों में अभिरुचि के विकास में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन

बच्चों में पुस्तकालय की पुस्तकों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने व उनमें पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए निर्धारित समय सारिणी के अनुसार आवंटित कालांश में बच्चों को पाठयक्रम आधारित पुस्तकों के अतिरिक्त अन्य पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह यादव ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में पुस्तकालय/रीडिंग कॉर्नर बनाने और उसका उपयोग करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि सभी बीईओ विद्यालय भ्रमण व निरीक्षण के दौरान पुस्तकालय स्थापना व उसके क्रियाकलापों के बारे में नियमित परीक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed