फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   School premises filled with rain water

Sultanpur News: स्कूल परिसर में भरा बारिश का पानी

Tue, 09 Jul 2024 04:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 09 Jul 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
School premises filled with rain water
बल्दीराय/करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। नाम इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल और परिसर पानी से लबालब। यह नजारा है तहसील क्षेत्र के भवानीगढ़ के प्राइमरी विद्यालय का। बारिश का परिसर में पानी भरने से बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से की गई व्यवस्था की पोल खुल गई है।
विज्ञापन



बल्दीराय तहसील क्षेत्र के भवानीगढ़ प्राइमरी विद्यालय को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इंग्लिश मीडियम मॉडल स्कूल बनाया गया है, लेकिन बारिश के पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। आए दिन हो रही बारिश से एक सप्ताह से परिसर में पानी भरा है। रविवार की शाम तेज बारिश होते ही पूरा विद्यालय परिसर पानी से लबालब हो गया। निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पानी भरा रहता है। जलभराव से संक्रामक बीमारियों का खतरा बना है। स्कूल में बच्चे व शिक्षक एक किनारे से कमरे में घुस पा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक हरिश्याम मौर्य ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत विभाग और ग्राम प्रधान से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विद्यालय परिसर में एक किनारे बने रसोई घर से भोजन बनने के बाद परोसने के लिए रसोइयों को इसी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। सोमवार को विद्यालय खुलने पर अध्यापकों ने सफाई कराई, लेकिन परिसर में पानी भरे रहने से छात्र कम पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को हुई बारिश से करौदीकलां ब्लॉक क्षेत्र के प्रतापपुर गांव की उपाध्याय बस्ती में जलभराव की समस्या गई है। कई घरों में पानी घुस गया है। गांव के संजय उपाध्याय ने बताया कि गांव का पानी निकलने वाले नाले पर अतिक्रमण हो गया है। इसकी वजह से पानी का जमा हो रहा है। गांव के अजय, प्रिंस, अखिलेश, राम सजीवन ने अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed