फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   School got closed before time period, BSA asked explanation

समय अवधि के पहले बंद मिला विद्यालय, बीएसए ने मांगा जवाब

Sat, 06 Mar 2021 10:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
School got closed before time period, BSA asked explanation
सुल्तानपुर। दूबेपुर विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय घासीपुर में दोपहर ढाई बजे बीएसए ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय समयावधि के पूर्व बंद पाया गया। बीएसए ने प्रधानाध्यापक व साथी शिक्षकों को नोटिस देकर जवाब मांगा है। 10 विद्यालयों के निरीक्षण में कई कमियां पाई गईं।
विज्ञापन

बीएसए दीवान सिंह यादव ने 24 व 25 फरवरी को जयसिंहपुर, दूबेपुर, लंभुआ विकास खंड क्षेत्रों के 10 विद्यालयों का निरीक्षण किया था। बीएसए ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय लोहरामऊ में निरीक्षण में किचन गार्डन का निर्माण नहीं पाया गया।
विज्ञापन

भगवानपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में बीएसए ने विद्यालय को प्रेरक विद्यालय बनाने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय घासीपुर के ढाई बजे निरीक्षण में विद्यालय समयावधि के पूर्व बंद पाया गया। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक पूनम पांडेय व शिक्षामित्र रीना रानी विद्यालय में उपस्थित नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने तीनों को नोटिस देकर साक्ष्य सहित अपना स्पष्टीकरण खंड शिक्षाधिकारी के माध्यम से भेजने का निर्देश दिया है। लंभुआ के प्राथमिक विद्यालय मदनपुर पनियार में निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापक संजीत यादव निष्ठा प्रशिक्षण में बीआरसी गए हुए थे। सहायक अध्यापक अनीता मिश्रा व वरुणेश मिश्रा अनुपस्थित पाए गए।
मौके पर उपस्थित सहायक अध्यापक ब्रह्मदेव पांडेय ने बताया कि वरुणेश डायट में ऑनलाइन निष्ठा प्रशिक्षण में कार्यरत हैं। उपस्थित शिक्षकों से बीएसए ने शिक्षक मॉड्यूल के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं होने की बात कही।
बीएसए ने प्रधानाध्यापक संजीत यादव, सहायक अध्यापक वरुणेश मिश्रा, ब्रह्मदेव पांडेय, अभय प्रताप सिंह व शिक्षामित्र अनीता मिश्रा को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा। लंभुआ के कंपोजिट विद्यालय शाहपुर हरिवंश, जयसिंहपुर के प्राथमिक विद्यालय बेलहरीकलां, बेलहरी द्वितीय व बेलहरी प्रथम में सभी शिक्षक व शिक्षामित्र उपस्थित मिले।

विद्यालयों में अभिलेखों का रख-रखाव ठीक पाया गया। जयसिंहपुर के प्राथमिक विद्यालय चांदपुर झलियावां व उच्च प्राथमिक विद्यालय चांदपुर झलियावां में बीएसए ने अध्यापकों को परिसर साफ-सुथरा रखने व पौधरोपण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed