फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sanitation workers getting encroachment removed beaten up, workers sitting on strike

Sultanpur News: अतिक्रमण हटवा रहे सफाईकर्मियों को पीटा, धरने पर बैठे कर्मचारी

Mon, 11 Mar 2024 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers getting encroachment removed beaten up, workers sitting on strike
सुल्तानपुर। शहर के शाहगंज चौराहे के पास किराना मंडी में रविवार को अतिक्रमण हटाने निकली टीम में शामिल दो सफाईकर्मियों को अराजकतत्वों ने पीट दिया। ये दोनो आउटसोर्सिंग के तहत काम करते हैं। उनकी पिटाई से नाराज अन्य सफाईकर्मियों ने नगर पालिका में धरना शुरू कर दिया। इस घटना से नाराज उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने की दशा में सोमवार से शहर में सफाई का काम बंद करने की चेतावनी दे दी है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर नगर पालिका की टीम तयशुदा अभियान के तहत शहर के चौक क्षेत्र से शाहगंज रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए निकली थी। इसमें नियमित के साथ ही कुछ आउटसोर्सिंग के कर्मचारी भी शामिल थे। नमक मंडी में अतिक्रमण हटाते समय कुछ व्यापारियों की दिहाड़ी सफाईकर्मी मिथुन व विशाल से कहासुनी होने लगी। इसी बीच वहां मौजूद कुछ अराजकतत्व भी सामने आ गए। दोनों सफाईकर्मियों का आरोप है कि अराजकतत्वों के सामने आने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने दोनों को पीट दिया। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहुंचकर बीच-बचाव किया तब कहींं जाकर मामला शांत हुआ। इसकी जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में अन्य सफाई कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस सभी को लेकर शाहगंज चौकी पहुंची। वहां दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास पुलिस ने किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिटाई से नाराज सफाईकर्मी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। शाहगंज चौकी में सुनवाई नहीं होने के बाद कर्मचारियों का समूह नगर पालिका पहुंचा। वहां सफाई कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। देर रात तक सफाईकर्मी धरने पर बैठे रहे। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ यदि केस दर्ज नहीं किया गया तो सोमवार से शहर में सफाई कार्य बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed