फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sanitation worker dies under suspicious circumstances after going to school.

Sultanpur News: स्कूल गए सफाईकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 13 Oct 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 13 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sanitation worker dies under suspicious circumstances after going to school.
मोतिगरपुर। मुड़हा गांव निवासी द्वारिका (52) की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह इंटर कॉलेज में सफाई करने की बात कहकर घर से निकले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


द्वारिका सफाई का काम करते थे। सोमवार दोपहर बाद वह क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में सफाई करने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। शाम करीब चार बजे स्कूल के एक शिक्षक ने उनकी पत्नी सूरसती को फोन कर पति की हालत गंभीर होने की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सूरसती स्कूल पहुंचीं। इसके बाद पति को लेकर बाजार में एक निजी चिकित्सक के पास गईं, जहां चिकित्सक ने द्वारिका को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि दिवंगत की पत्नी पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हैं। परिजनों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed