{"_id":"60f44d448ebc3e6d6950c48c","slug":"samajwadi-party-workers-thrown-diesel-on-pm-s-advertisement-vehicle-arrested-sultanpur-news-lko587521542","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के प्रचार वाहन पर सपाइयों ने फेंका डीजल, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के प्रचार वाहन पर सपाइयों ने फेंका डीजल, पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के वाहन पर शनिवार को दो सपाइयों ने डीजल और मोबिल ऑयल फेंक दिया।
ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने दोनों को पकड़कर कोतवाली के लॉकअप में डाल दिया। घटना को 24 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत गया, लेकिन सूचना विभाग ने कोई तहरीर नहीं दी। ऐसे में पुलिस ने 151 के तहत दो सपाइयों के खिलाफ कार्रवाई की है।
केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से जनकल्याण कारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रदेश में एलईडी प्रचार वाहन उतारा गया है। शनिवार की शाम प्रचार वाहन से शहर के रोडवेज के पास एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री का भाषण चल रहा था।
विज्ञापन
तभी सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश मौर्य और एक अन्य सपाई वहां पहुंचे और प्रचार वाहन पर मोबिल ऑयल व डीजल फेंक दिया। प्रचार वाहन के समीप ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस दोनों आरोपियों को दबोचकर कोतवाली ले गई।
घटना को 24 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत गया, लेकिन सूचना विभाग की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। नगर कोतवाल संदीप राय ने बताया कि किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। ऐसे में दोनों सपाइयों के खिलाफ 151 के तहत कार्रवाई की गई है। उधर, जिला सूचना अधिकारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि प्रचार वाहन के चालक व सहायक को घटना की तहरीर देनी थी, लेकिन वह वाहन लेकर चला गया।