{"_id":"68278a7a8cb5eadf8801d375","slug":"salute-to-the-bravery-of-the-army-by-taking-out-the-tricolor-yatra-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-133070-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तिरंगा यात्रा निकाल सेना के शौर्य को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तिरंगा यात्रा निकाल सेना के शौर्य को किया नमन
Sat, 17 May 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 17 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
शहर में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा व अन्य संगठन के लोग।
सुल्तानपुर। पहलगाम की घटना के बाद ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शुक्रवार को भाजपा व अन्य संगठनों ने तिरंगा यात्रा निकाल कर सेना के शौर्य का नमन किया। भाजपा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत के पराक्रम का पूरी दुनिया ने लोहा माना है।
शहर के सुपर मार्केट से निकली तिरंगा यात्रा जिला पंचायत के पास स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अब सहने के बजाय पलटवार करता है।
गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने कहा कि भारत की सेना ने शानदार बदला लिया। गायत्री परिवार के डॉ. सुधाकर सिंह ने कहा आपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। यात्रा में गोमती मित्र मंडल, गायत्री परिवार समेत अन्य संगठनों के सदस्य रहे।
विज्ञापन
इस दौरान एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक राजेश गौतम, राजप्रसाद उपाध्याय, विनोद सिंह, डॉ. आरए वर्मा, ओम प्रकाश पांडेय, प्रवीन कुमार अग्रवाल, विजय सिंह रघुवंशी, दिनेशानंद महाराज, चंदन नारायण सिंह, बबिता तिवारी, सुमन सिंह, डॉ. प्रीति प्रकाश, रीना जायसवाल, रामेंद्र प्रताप सिंह, सचिन चोपड़ा समेत अन्य लोग शामिल रहे।