{"_id":"64bd73140d78b559b7040b78","slug":"salary-stopped-for-absent-12-teachers-and-21-workers-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-805-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अनुपस्थित 12 शिक्षकों व 21 कर्मियों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अनुपस्थित 12 शिक्षकों व 21 कर्मियों का रोका वेतन
Mon, 24 Jul 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लाख कोशिशों के बाद भी परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों और स्टाफ की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। 13 से 22 जुलाई के बीच खंड शिक्षा अधिकारियों और डीसी की जांच में 12 शिक्षकों समेत 33 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद के निर्देश पर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयकों को विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने को कहा गया है। 13 से 22 जुलाई के बीच विभिन्न विकास खंडों के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में निरीक्षण के समय 12 शिक्षक, 14 शिक्षामित्र, पांच अनुदेशक और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मी गैरहाजिर पाए गए।
पूर्व सूचना/ऑनलाइन अवकाश लिए बिना अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए कर्मियों का वेतन/मानदेय रोकते हुए बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने तीन दिन के अंदर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण तलब किया है।