{"_id":"6373df3703ba841afd05dc38","slug":"sakshi-and-jansi-played-in-kashmir-for-vollyball-tournament-sultanpur-news-lko6573368108","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल वालीबाल में यूपी टीम से खेल रहीं साक्षी व जानसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल वालीबाल में यूपी टीम से खेल रहीं साक्षी व जानसी
विज्ञापन
नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप में चयनित खिलाड़ी।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में आयोजित नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप के लिए जिले की दो वालीबॉल खिलाड़ियों का चयन यूपी टीम में हुआ है। जिले की साक्षी सिंह व जानसी सिंह यूपी टीम से प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही हैं।
शहर के शास्त्रीनगर की रहने वाली दोनों खिलाड़ियों का चयन पहले ही गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में हो चुका है। स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही दोनों खिलाड़ियों का चयन शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम जम्मू में आयोजित 48वीं जूनियर बालक-बालिका राष्ट्रीय वालीबॉल चैंपियनशिप के लिए बालिका यूपी टीम में हुआ है। बालिका यूपी की टीम इस समय नेशनल चैंपियनशिप में खेल रही है।
जिला ओलंपिक संघ के सचिव वेद प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि पहले दिन के मैच में सोमवार को यूपी की टीम ने जम्मू की टीम को पराजित किया। दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जिला वालीबॉल संघ के संरक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला खेल प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप उर्फ भोला सिंह आदि ने खुशी जताई है।