फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Russell's viper snake found in Visuhiya village, panic ensues

Sultanpur News: पूरे विसुहिया गांव में निकला रसेल वाइपर सांप, मची अफरातफरी

Wed, 01 Oct 2025 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Russell's viper snake found in Visuhiya village, panic ensues
धनपतगंज के पूरे विसुहिया गांव में घर के सामने दिखा रसेल वाइपर सांप। - फोटो : धनपतगंज के पूरे विसुहिया गांव में घर के सामने दिखा रसेल वाइपर सांप।
सुल्तानपुर। हरौरा ग्राम पंचायत के पूरे विसुहिया गांव में सोमवार देर रात रसेल वाइपर सांप दिखने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सांप का वीडियो भी बना लिया। वन कर्मियों के पहुंचने से पहले ही जहरीला सांप कहीं छिप गया।
विज्ञापन

पूरे विसुहिया में सोमवार देर रात विजय मिश्र के दरवाजे पर अचानक रसेल वाइपर दिखा फिर किसी घर या कोटर में छिप गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने खोजबीन की, लेकिन सांप नहीं मिला। वन दरोगा नरेंद्र सिंह ने वीडियो देखकर इसके रसेल वाइपर होने की पुष्टि करते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

कराया जाएगा रेस्क्यू : डीएफओ
प्रभागीय वनाधिकारी अमित सिंह ने बताया कि पूरे विसुहिया गांव में निकला सांप रसेल वाइपर ही है। इसकी संख्या जिले में काफी कम है। दिखने में यह अजगर की तरह होता है। रसेल वाइपर बहुत विषैला होता है। सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed