फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rs 10 and a half crore allocated for MLA Development Fund

विधायक विकास निधि का साढ़े 10 करोड़ रुपया आवंटित

Thu, 30 Jun 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Rs 10 and a half crore allocated for MLA Development Fund
सुल्तानपुर। शासन ने नवनिर्वाचित विधायकों के लिए विधायक विकास निधि जारी कर दी है। प्रत्येक क्षेत्र के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की दर से सात माननीयों के लिए शासन ने पहली किस्त के रूप में साढ़े 10 करोड़ रुपया आवंटित किया है। विकास विभाग ने कार्य कराने के लिए प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन

मार्च में विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद शासन ने निर्वाचित विधायकों व एमएलसी के लिए पहली बार विधायक विकास निधि का आवंटन कर दिया है। प्रत्येक माननीय के क्षेत्र के लिए शासन ने पहली किस्त के रूप में डेढ़ करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए शासन ने साढ़े सात करोड़ रुपये व दो एमएलसी क्षेत्र के लिए तीन करोड़ रुपये का आवंटन पहली किस्त के रूप में किया है।
विज्ञापन

विधायक निधि आवंटित करते हुए शासन ने गाइडलाइन के तहत माननीयों के प्रस्ताव पर विकास कार्यों पर धनराशि खर्च करने का निर्देश दिया है। आवंटन के बाद ग्राम्य विकास अभिकरण की ओर से माननीयों से प्रस्ताव मांगने की तैैयारी शुरू कर दी गई है। चुनाव के दौरान क्षेत्र में किए गये वादे को पूरा करने के लिए नवनिर्वाचित विधायक राशि का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक निधि की पहली किस्त जारी होने के बाद माननीय क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव देने की तैयारी में लगे हैं। परियोजना निदेशक राम उदरेज यादव ने बताया कि विधायक निधि जारी हो गई है। माननीयों से प्रस्ताव लेकर विकास कार्य के लिए धनराशि आवंटित की जाएगी।

सदर (जयसिंहपुर) विधायक राजप्रसाद उपाध्याय ने बताया कि चुनाव के दौरान क्षेत्र के लोगों की ओर से काफी समस्याएं बताई गई थीं। शासन की गाइड लाइन के अनुसार क्षेत्रवासियों से बात कर कार्य की प्राथमिकता तय की जाएगी। जनता का पैसा जनता के विकास कार्यों में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed