फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rojedars prayed for peace

Sultanpur News: रोजेदारों ने मांगीं अमन चैन की दुआएं

Fri, 05 Apr 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 05 Apr 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rojedars prayed for peace
शहर के मरकज म​स्जिद में अलविदा जुमा की नमाज अदा करते लोग।
सुल्तानपुर। माह-ए-रमजान के आखिरी शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जिले के 1,014 मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज अदा की। रोजेदारों ने मुल्क की बेहतरी और अमन चैन के लिए दुआएं मांगीं। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।
विज्ञापन

शिया जामा मस्जिद अमहट में मौलाना मोहम्मद जाफर खान ने दोपहर 12:30 बजे अलविदा जुमा की नमाज अदा कराई। उन्होंने तकरीर में कहा कि हर नौजवान को शिक्षा पर अधिक ध्यान देना चाहिए। सुखमय जीवन के लिए शिक्षा बहुत ही जरूरी है। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 40 शिया समुदाय की मस्जिदें हैं। पांच किलोमीटर के क्षेत्र में जहां आबादी अधिक है, वहीं जुमा की नमाज हो सकती है। इस प्रकार 14 मस्जिदों में नमाज अदा की गई। शिया की सबसे बड़ी जामा मस्जिद अमहट है। उधर, जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के वक्फ जामा मस्जिद हयातनगर में भी अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। यहां पर नमाज में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हुए।
विज्ञापन

शहर के चौक स्थित जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने अलविदा जुमा की नमाज दोपहर 1:15 बजे अदा कराई। कहा कि जिले में लगभग 1,000 मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। मरकज मस्जिद में मौलाना मोहम्मद उस्मान कासमी ने नमाज अदा कराई। जामिया इस्लामिया में मौलाना मोहम्मद ओसामा कासमी, बीबिया मस्जिद में मौलाना कसीम कासमी, हनीफ नगर की मस्जिद में मौलाना अंजर, गभड़िया नस्सरगंज मस्जिद में मौलाना अकरम खान व पौशाला मस्जिद में हाफिज तौहीद ने अलविदा जुमा की नमाज अदा कराई। मौलाना अब्दुल लतीफ ने कहा मान्यता है कि अलविदा जुमा पर नमाज पढ़ने वालों की अल्लाह मन्नत पूरी करता है। ईद के चांद से पहले का यह आखिरी जुमा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदहे सहाबा का निकला जुलूस
सुल्तानपुर। हर साल की तरह इस बार भी शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा करने के बाद मदहे सहाबा का जुलूस निकाला गया। इसकी बुनियाद मौलाना अब्दुल फारूकी ने 75 वर्ष पूर्व डाली थी। जुलूस की अगुवाई मौलाना मोहम्मद कासीम कासमी, मौलाना मोहम्मद उस्मान कासमी, मौलाना मताहरुस्सालाम कासमी ने की। जुलूस बीबिया मस्जिद से शाहगंज चौराहा, डाकखाना चौराहा, गंदानाला रोड से चौक घंटाघर होते हुए खैराबाद स्थित जामिया इस्लामिया मदरसा में जाकर खत्म हुआ। जुलूस के दौरान नातिया कलाम पेश किए गए। इस मौके पर राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के निजाम खान, परवेज करीम, दानिश खान, सूफियान खान व उमर फैज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed