{"_id":"601ee21e8ebc3e4a14378b53","slug":"robbed-the-jewels-from-the-instructor-sultanpur-news-lko563556231","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्र से जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्र से जेवर लूटे
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। नरहरपुर गांव में शुक्रवार की रात सीढ़ी के सहारे महिला शिक्षामित्र के घर में दाखिल हुए बदमाशों ने असलहे के जोर पर दो लाख रुपये के जेवर और पांच हजार की नकदी लूट ली। बदमाशों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया तो घर के बाहर सो रहे परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद सीओ लंभुआ ने फोरेेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव की रहने वाली सुमित्रा यादव क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर में शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। वह शुक्रवार की रात घर के अंदर सो रही थीं जबकि पति और अन्य परिवारीजन बरामदे में लेटे थे। रात करीब एक बजे तीन-चार की संख्या में बदमाश सीढ़ी के रास्ते घर में दाखिल हो गए। बदमाश कमरे में सो रही सुमित्रा देवी को बंधक बनाने के बाद असलहे के जोर पर करीब दो लाख के सोने के जेवरात और पांच हजार की नकद लूट ली। सु मित्रा ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई भी की।
बदमाशों के जाने के बाद सुमित्रा ने शोर मचाया तो बरामदे में सो रहे परिवारीजन भागकर अंदर पहुंच गए। परिवारीजनों ने रात में ही पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद एसओ देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। शनिवार को सीओ लंभुआ लालचंद्र फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। एसओ ने बताया कि लूट की घटना नहीं हुई है। घर में चोरी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।