फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   robbed

भतीजे को गोली मारकर बदमाशों ने बुआ से लूट ली चेन

Mon, 22 Aug 2022 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
robbed
‍दोस्तपुर सीएचसी में भर्ती नितेश। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिले में सक्रिय बदमाशों ने क्षेत्र में रविवार को बाइक सवार युवक को गोली मारकर उसकी बुआ के गले से सोने की चेन लूट ली। इस घटना में घायल युवक को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लूट की सूचना मिलते ही सीओ कादीपुर सीएचसी पहुंचे और घायल युवक से पूछताछ की।
विज्ञापन

दोस्तपुर क्षेत्र के बहोरापुर गांव निवासी नितेश यादव (22) रविवार को अपनी बुआ सीमा यादव और कमलेश यादव को बाइक पर बैठाकर दोस्तपुर बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में बहोरापुर रेहटी मोड़ के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने नितेश को ओवरटेक करके रोक लिया। नितेश जब तक कुछ समझता दो बदमाशों ने उसकी बाइक से चाबी निकाल ली और सीमा के गले से सोने की चेन छीन ली। नितेश ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली नितेश के पैर में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। इस बीच तीनों लुटेरे कैथी जलालपुर की तरफ बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घायल नितेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दिनदहाड़े लूट के दौरान गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही सीओ कादीपुर रमेश सीएचसी पहुंचे और घायल नितेश से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। उधर, लगातार लूट और छिनैती की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। बदमाश सरेराह घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed