{"_id":"6259b86322ced154cd3205fe","slug":"robbed-sultanpur-news-lko626288228","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल व्यवसायी को गोली मारकर एक लाख रुपये की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल व्यवसायी को गोली मारकर एक लाख रुपये की लूट
विज्ञापन
घायल व्यवसायी अमित गुप्ता।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक आवास से चंद फासले पर शुक्रवार की सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने होटल व्यवसायी को गोली मारकर एक लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। गंभीर हालत में व्यवसायी को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी/एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मातहतों को लुटेरों की तलाश में सक्रिय किया है।
शहर के निरालानगर निवासी अमित कुमार गुप्ता (44) का रोडवेज के पास अन्नपूर्णा भोजनालय के नाम से होटल है। अमित बृहस्पतिवार की रात होटल बंद होने के बाद वहीं सो गए। शुक्रवार की सुबह वे घर जाने के लिए बाइक से निकले थे। अमित बाइक से ओवरब्रिज पर चढ़कर पुलिस अधीक्षक आवास के पास पहुंचे थे, तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके उसे रोक लिया। अमित जब तक कुछ समझते बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही अमित गिर पड़े। इस बीच बदमाश एक लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने तड़प रहे अमित को जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में अमित की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर लूट की सूचना मिलते ही डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। एसपी ने लुटेरों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए मातहतों को निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।