फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Roadways personnel will do duty in uniform during Kumbh Mela

Sultanpur News: कुंभ मेले के दौरान वर्दी में ड्यूटी करेंगे रोडवेज कर्मी

Mon, 23 Dec 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Roadways personnel will do duty in uniform during Kumbh Mela
सुल्तानपुर। प्रयागराज में महाकुंभ मेले को लेकर परिवहन निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनवरी माह में होने वाले महाकुंभ स्नान में डिपो की 46 बसें लगाई गई हैं। कुंभ मेले से 134 चालकों व 175 परिचालकों को वर्दी व नाम पट्टिका के साथ ड्यूटी करने के निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

जनवरी माह में प्रयागराज संगम में होने वाले महाकुंभ मेले के पहले ही परिवहन निगम ने सुल्तानपुर डिपो के सभी चालक व परिचालकों के खाते में वर्दी की धनराशि भेज दी है। इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। रोडवेज में 45 नियमित व 89 संविदा चालक हैंं। जबकि 43 नियमित व 132 संविदा परिचालक हैं। बेड़े में कुल 137 बसें हैं। इनमें 63 अनुबंधित व 74 निगम की बसें हैं। कुल 309 रोडवेज कार्मिकों के खाते में 5़ 56 लाख रुपये भेजे गए हैं। सभी चालकों को नियमित रूप से वर्दी और नेम प्लेट के साथ ड्यूटी पर आने को कहा गया है।
विज्ञापन

इनसेट-
वर्दी नहीं पहनने पर लगेगा जुर्माना
वर्दी पहनकर बस संचालन की अनिवार्यता एक जनवरी से लागू होगी। वर्दी नहीं पहनने वाले कर्मियों से जुर्माना वसूलने का भी प्रावधान कर दिया गया है। पहली बार 50, दूसरी बार 100 व तीसरी बार 150 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद 100-100 रुपये की बढ़ोतरी करते हुए वेतन से रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनोद शुक्ल एआरएम, सुल्तानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed