{"_id":"6755e7336e789014db0a407e","slug":"ritesh-selected-for-national-handball-competition-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-123534-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए रितेश का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए रितेश का चयन
Mon, 09 Dec 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
रितेश हैंडबॉल खिलाड़ी
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए शहर के महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के 12 वीं के छात्र रितेश रावत का चयन हुआ है। पंजाब के लुधियाना में 11 से 17 दिसंबर तक प्रतियोगिता खेली जाएगी।
भदैंया के रहने वाले रितेश रावत की रुचि शुरू से हैंडबॉल में रही है। दो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता शिवपुरी मध्यप्रदेश व हैदराबाद के तेलंगाना में प्रतिभाग कर चुके हैं। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल शिक्षक राजेश कनौजिया व कोच प्रवीण मिश्रा की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वह सोमवार को राज्य क्रीड़ा संस्थान अयोध्या से टीम के साथ लुधियाना रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलना उनके लिए गर्व की बात है। इस सफलता पर दिलीप सिंह, कॉलेज अध्यक्ष संजय सिंह, प्रबंधक विनोद सिंह, प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन, खिलाड़ी मुनेंद्र मिश्रा, विक्रम सिंह, दीपक सिंह, डॉ. अजय, उदय सिंह, अशोक सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, मो. आसिफ, पंकज कुमार, सुमित गौड़, विजय नारायण, शिवा, शुभम, खुशी, हेमंत समेत अन्य ने बधाई देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।