फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Revenue Official Dies After Falling from Out-of-Control Bike

Sultanpur News: बेकाबू बाइक से गिरकर लेखपाल की मौत

Mon, 06 Apr 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 06 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Revenue Official Dies After Falling from Out-of-Control Bike
भदैंया। कोतवाली देहात के पूरे बाघराय के पास शनिवार रात अनियंत्रित बाइक से गिरकर रामपुर हनुमानगंज निवासी लेखपाल प्रशांत शुक्ल (35) की मौत हो गई। वे लंभुआ तहसील सर्किल के शिवगढ़ में लेखपाल के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार प्रशांत शनिवार रात आठ बजे शिवगढ़ के एक गांव से ड्यूटी पूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। शंभूगंज-हनुमानगंज रोड पर पूरेबाघराय गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्रशांत परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। करीब 10 साल पहले लेखपाल की नौकरी जॉइन की थी। लगभग आठ वर्ष पूर्व उनका विवाह हुआ था। वे प्रसिद्ध कथावाचक पं. विद्याकांत शुक्ल के चचेरे भाई थे। घर में उनकी दो पुत्रियां श्रद्धा (07) व माधुरी (05) हैं। पत्नी नीतू का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में भिड़े चार वाहन
कूरेभार। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सेउर गांव के पास शनिवार रात लखनऊ जा रहा एक ट्रक अचानक गलत दिशा में लखनऊ–गाजीपुर लेन पर चढ़ गया। इसके बाद चालक राजीव कुमार ट्रक को वापस मोड़ने लगा। तभी लखनऊ से आजमगढ़ जा रही आजमगढ़ डिपो की बस ट्रक में पीछे से टकरा गई। इसी बीच बस में पीछे आगरा से बंगाल जा रहा दूसरा ट्रक टकरा गया। उस ट्रक में पीछे से कानपुर से गुवाहाटी जा रहा एक और ट्रक टकरा गया। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी राम जगत तिवारी ने बताया कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई है। रोडवेज बस में सवार 17 यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेज दिया गया। रात में ही क्रेन व हाइड्रा से क्षतिग्रस्त वाहनों को सुुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक जख्मी
सुल्तानपुर। शहर से सटे पांचोपीरन इलाके में पेट्रोल पंप के सामने शनिवार रात एक बेकाबू कार की चपेट में आने से बाइक सवार गोसाईगंज के इटकौली निवासी सरदार अहमद (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने हेलमेट पहना था। दुर्घटना के बाद कार छोड़कर चालक भाग निकला। घायल सरदार अहमद को स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed