{"_id":"6a4e98d2e51e9f7e2d0638db","slug":"report-filed-against-seven-individuals-for-obstructing-sugarcane-survey-work-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-160083-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गन्ना सर्वेक्षण का कार्य रोकने में सात पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गन्ना सर्वेक्षण का कार्य रोकने में सात पर रिपोर्ट
Thu, 09 Jul 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोसाईगंज के बनमई गांव में मंगलवार को गन्ना सर्वेक्षण कार्य में बाधा डालने और सर्वेक्षण टीम के साथ अभद्रता करने के आरोप में सात नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
प्रभारी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गन्ना एवं चीनी आयुक्त के निर्देशानुसार पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना क्षेत्रफल का सर्वेक्षण पूरा किया जाना है। गन्ना विकास परिषद सुल्तानपुर और बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड, हैदरगढ़ इकाई की संयुक्त टीम मंगलवार को बनमई गांव में सर्वेक्षण करने पहुंची।
आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने सर्वेक्षण कार्य नहीं करने दिया। टीम के साथ गाली-गलौज की गई और डरा-धमकाकर भगा दिया गया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग अपनी अस्वीकृत और सामान्य गन्ना प्रजाति को अगैती प्रजाति में दर्ज कराने के लिए सर्वेक्षण टीम पर अनुचित दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
गोसाईगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि मंगलवार को बनमई निवासी अभिषेक कुमार, राकेश सिंह, पवन कुमार, राना समीर सिंह, शिशिर सिंह, जंग बहादुर सिंह, संजय सिंह व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।