{"_id":"6712c234c1c98e0337040e14","slug":"renu-singh-elected-unopposed-to-the-post-of-vice-presidentrenu-singh-elected-unopposed-to-the-post-of-vice-president-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-120981-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रेनू सिंह उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रेनू सिंह उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित
Sat, 19 Oct 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 19 Oct 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
प्रमाणपत्र दिखातीं रेनू सिंह
द्वारिकागंज (सुल्तानपुर)। जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल में उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रेनू सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुईं। उन्हें चुनाव के नोडल अधिकारी/समाज कल्याण अधिकारी ने प्रमाणपत्र दिया। रेनू सिंह चीनी मिल के पूर्व उपाध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह की पत्नी हैं। भाजपाइयों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।
शुक्रवार सुबह साढ़े आठ से नौ बजे तक चीनी मिल परिसर में उपाध्यक्ष पद के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने का समय शासन की ओर से निर्धारित किया गया था।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रेनू सिंह ने उपाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान किसी अन्य प्रत्याशी के उपाध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल नहीं करने पर रेनू सिंह को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित करने की घोषणा कर दी गई। नोडल अधिकारी/समाज कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह ने रेनू को विजेता का प्रमाणपत्र सौंपा।
विज्ञापन
इस मौके पर एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, भाजपा नेता इंजीनियर रूपेश सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी गजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मुख्य गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश शुक्ल, डायरेक्टर दान बहादुर तिवारी, रंग बहादुर सिंह, विजय सिंह रघुवंशी, सुभाष सिंह मिंटू, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।