{"_id":"661c2493032ac1bcbc036ce4","slug":"real-brothers-beat-up-constable-for-stopping-him-from-stunting-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-112241-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: स्टंट से रोकने पर सगे भाइयों ने सिपाही को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: स्टंट से रोकने पर सगे भाइयों ने सिपाही को पीटा
Mon, 15 Apr 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के पाराबाजार कस्बे में सगे भाइयों को बाइक से स्टंट करने से मना करना एक सिपाही को महंगा पड़ गया। नाराज सगे भाइयों ने सिपाही को पीट दिया और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। पीड़ित सिपाही की तहरीर पर थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के पाराबाजार चौराहे पर शुक्रवार देर शाम करीब सात बजे नदीम उर्फ शालू व उसका भाई निवासी अलियाबाद बाइक चला रहे थे। वहां मौजूद सिपाही अयोध्या शाह का आरोप है कि दोनों भाई बाइक से स्टंट कर रहे थे। इससे वहां लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। बाइक स्टंट के दौरान लोगों पर खतरा मंडरा रहा था। स्थानीय लोगों के बताने पर वहां ड्यूटी पर मौजूद सिपाही अयोध्या शाह ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। यह बात उन्हें नागवार गुजरी और दोनों मारपीट पर उतारू हो गए।
आरोप है कि दोनों ने सिपाही को जातिसूचक गालियां देते हुए उसका कॉलर पकड़कर मारापीटा। विरोध करने पर आरोपियों ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव किया। जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शनिवार को सिपाही अयोध्या शाह ने बल्दीराय थाने में नामजद तहरीर दी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इस संबंध में बल्दीराय थानाध्यक्ष आरबी सुमन ने बताया कि सिपाही पर हमला करने वाले दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।