फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rapist sentenced to 10 years

Sultanpur News: दुष्कर्मी को 10 वर्ष की सजा

Tue, 09 Jan 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 09 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rapist sentenced to 10 years
सुल्तानपुर। किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत के न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा ने सोमवार को आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने दोषी के पिता को गाली देकर धमकाने के आरोप में एक वर्ष की कैद व एक हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की आधी रकम पीड़िता को मिलेगी।
विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक रमेशचंद्र सिंह के मुताबिक कोतवाली देहात थाने के एक गांव की किशोरी 14 मई 2020 को मां के साथ दवा लेने जा रही थी। रास्ते में कोतवाली देहात थाने के ग्राम गौतम का पुरवा भदैंया निवासी धीरेंद्र प्रताप उर्फ धीरू ने तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन


आरोपी ने किशोरी को अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी के परिजनों ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की तो आरोपी के पिता खुशीराम ने गाली देते हुए धमकाया था। दूसरे दिन आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी अपने घर पहुंची और घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी धीरेंद्र प्रताप उर्फ धीरू के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म करने और आरोपी के पिता खुशीराम के खिलाफ गाली देकर धमकाने के आरोप में केस दर्ज किया था।

मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से छह गवाह कोर्ट में पेश किए गए। सोमवार को कोर्ट ने आरोपी धीरेंद्र प्रताप उर्फ धीरू को अपहरण व दुष्कर्म करने और उसके पिता खुशीराम को गाली देकर धमकाने का दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।



कोर्ट के आदेश पर तीन माह बाद दर्ज हुआ था केस
अपहरण व दुष्कर्म जैसे संगीन अपराध में भी पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया था। केस दर्ज कराने के लिए पीड़िता के पिता ने कोर्ट की शरण ली थी। सरकारी वकील रमेशचंद्र सिंह बताते हैं कि पॉक्सो एक्ट की विशेष कोर्ट के आदेश पर घटना के तीन माह बाद पुलिस ने 26 सितंबर 2020 को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed