फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rape accused acquitted due to lack of evidence

Sultanpur News: दुष्कर्म का आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी

Tue, 07 Nov 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 07 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Rape accused acquitted due to lack of evidence
सुल्तानपुर। किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अभियोजन पक्ष कोर्ट में केस साबित नहीं कर पाया। सोमवार को पाॅक्सो एक्ट की विशेष अदालत के न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा ने आरोपी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन



बचाव पक्ष के अधिवक्ता सवितोष पांडेय के मुताबिक लंभुआ थाने के एक गांव की किशोरी ने 10 जून 2020 को गांव के ही कमल किशोर सिंह, गोलू सिंह, छोटे सिंह व अंशू सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। किशोरी का आरोप था कि निमंत्रण में शामिल होने के लिए जाने के दौरान आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी और कपड़े फाड़ डाले थे।
विज्ञापन



पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने मामले में गैंगरेप की धारा बढ़ा दी थी। पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोपी गोलू सिंह, छोटे सिंह व अंशू सिंह को क्लीनचिट देते हुए उनका नाम निकाल दिया था जबकि आरोपी कमल किशोर सिंह के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पेश छह गवाहों से बचाव पक्ष के अधिवक्ता सवितोष पांडेय ने जिरह की। जिरह में गवाहों ने विरोधाभासी गवाही दी। बचाव पक्ष की ओर से भी दो गवाह कोर्ट में पेश किए गए। सोमवार को कोर्ट ने आरोपी कमल किशोर सिंह को साक्ष्य के अभाव में बरी करने का फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष केस साबित करने में असफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed