फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ramlila of harmony: Naseeruddin Shah will play Jatayu and fight Ravana for Sita.

सौहार्द की रामलीला : नसीर बनेंगे जटायु, सीता माता के लिए रावण से करेंगे युद्ध

Sun, 28 Sep 2025 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ramlila of harmony: Naseeruddin Shah will play Jatayu and fight Ravana for Sita.
​शिवगढ़ के बाबूगंज बाजार में रामलीला का मंचन करते स्थानीय कलाकार। - फोटो : ​शिवगढ़ के बाबूगंज बाजार में रामलीला का मंचन करते स्थानीय कलाकार।
शिवगढ़। बाबूगंज बाजार में एक अक्तूबर से शुरू होने जा रही रामलीला सौहार्द की मिसाल बनेगी। रामलीला में व्यवसायी नसीर खान जामवंत व जटायु की भूमिका निभाएंगे। हिंदू और मुस्लिमों के सहयोग से होने वाली रामलीला में कारोबारी व पुलिसकर्मी तक विभिन्न किरदारों में नजर आएंगे। सभी कलाकारों ने रिहर्सल करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रामलीला में कारोबारी धर्मराज राम भी भूमिका में तो पुलिसकर्मी प्रवेश कुमार रावण का किरदार निभाएंगे। वर्ष 2004 में बाबूगंज बाजार की रामलीला का शुभारंभ अधिवक्ता विमलेश कुमार ने किया था। तब से रामलीला हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बनी हुई है। विमलेश हर साल भगवान शिव और हनुमान का अभिनय करते हैं। शिक्षक बजरंग बहादुर परशुराम और मेघनाथ का मंचन करेंगे। अंकित, अवधेश और नीतेश शर्मा नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। ये सभी युवा कलाकार रामलीला में ब्रह्मा, नारद और लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे। ट्रक ड्राइवर सोनू लाल मंदोदरी की भूमिका निभाने 20 दिन की छुट्टी पर घर आ गए हैं। जेसीबी मालिक जैसराज-कैकेयी, विद्युत निगम के बड़े बाबू चंद्रलेश-श्रवण, व्यापारी सूरज-राजा जनक, होटल मालिक सौरभ-राजा दशरथ, प्राइवेट स्कूल के अध्यापक देवराज-तड़का, व्यापारी सुनील-सूर्पणखा, खेती करने वाले रवि-सीता, सिलाई का कार्य करने वाले मेवालाल-कुंभकर्ण और पोस्टमैन के पद पर कार्यरत अंकुश-देवराज इंद्र का अभिनय रामलीला में करेंगे।
विज्ञापन




दूर-दूर से लोग देखने आते हैं रामलीला

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बजरंग बहादुर ने बताया कि एक सप्ताह से स्थानीय कलाकार अपने-अपने किरदार का रिहर्सल कर रहे हैं। यहां की रामलीला देखने के लिए अमारी, पतिपुर, संसारीपुर, बेलसौना, कजियापुर, नोहरी का पुरवा, दाउदपट्टी, मीरानपुर, बैजुपुर, दिलावलपुर, कामापुर, अर्जुनपुर, रुदौली समेत कई गांवों के लोग आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed