फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ram Janaki Dham lit up with 2500 lamps

Sultanpur News: 2500 दीपों से जगमग हुआ राम जानकी धाम

Sun, 19 Oct 2025 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ram Janaki Dham lit up with 2500 lamps
लंभुआ के बाबा जनवारीनाथ धाम पर दीप जलाते लोग।
मोतिगरपुर। दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार शाम दियरा स्थित राम जानकी मंदिर परिसर दीपों से जगमग हो गया। गोमती नदी के तट पर स्थित इस स्थान का पौराणिक महत्व है। विधायक राज प्रसाद उपाध्याय व ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में यहां 2500 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। लोगों ने मां गोमती की आरती उतारी। मान्यता है कि लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम ने गोमती नदी के इसी पावन तट पर दीपदान कर मां गोमती की आराधना की थी। तभी से यहां दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपदान की परंपरा का निर्वाह होता आ रहा है। विधायक ने कहा कि भारत आस्था और परंपराओं का देश है। ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोग दीपावली के एक दिन पहले भगवान श्रीराम को स्मरण कर दीपदान करते हैं। दीपदान में एसडीएम जयसिंहपुर प्रभात सिंह, सीओ आरके चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष अशोक सिंह, उप निरीक्षक विनोद मिश्र, बीडीओ श्याम नारायण चतुर्वेदी, दिनेश सिंह, मंडल अध्यक्ष विनय प्रजापति, अमित सिंह, रंजीत वर्मा, संजय तिवारी, गुड्डू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

लंभुआ के बाबा जनवारीनाथ धाम पर दीप जलाते लोग।

लंभुआ के बाबा जनवारीनाथ धाम पर दीप जलाते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed