{"_id":"5d7e75208ebc3e015a222530","slug":"rajiv-s-dreams-have-to-be-increased-further-sultanpur-news-lko4817060196","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव के सपनों को बढ़ाना है आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव के सपनों को बढ़ाना है आगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर कांग्रेस पार्टी की ओर से एक सितंबर को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन विजेताओं के साथ कुल 57 प्रतिभागियों को रविवार को कांग्रेस कार्यालय में सम्मानित किया गया।
प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए वक्ताओं ने राजीव गांधी के जीवन को आदर्श मानते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने की शपथ ली।
कांग्रेस पार्टी की ओर की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती को यादगार बनाने के लिए एक सितंबर को जगदीशपुर के वीरेंद्र नाथ सिंह स्मारक इंटर कॉलेज थौरी में राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई थी।
प्रतियोगिता में जिले के 2600 प्रतिभागी शामिल हुए थे। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों ने राजीव गांधी के जीवन पर आधारित प्रश्नों का उत्तर दिया।
प्रतियोगिता के लिए गठित निर्णायक मंडल ने आंचल सिंह को प्रथम स्थान, समर बहादुर को द्वितीय तथा महेश कुमार को यादव को तृतीय स्थान घोषित करते हुए 57 अन्य प्रतिभागियों क सांत्वना पुस्कार के लिए चयन किया।
विज्ञापन
चिह्नित प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के लिए रविवार को शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रथम स्थान हासिल करने वाली आंचल सिंह को लैपटॉप, दूसरे विजेता समर बहादुर को टैबलेट व तीसरा स्थान हासिल करने वाले महेश कुमार को साइकिल भेंट की गई। इसके अलावा 57 अन्य को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, नरसिंह बहादुर सिंह, शेषनाथ सिंह उर्फ चुन्नू, सर्वेश सिंह, प्रदीप सिंघल, कर्ण कुमार बाजपेयी, राम बरन कश्यप, अशोक तिवारी, बृजेश तिवारी व नरेंद्र सिंह उर्फ मोनू समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।